कपकोट: पिछले दिनों कपकोट के बदियाकोट स्थित प्राचीन मां भगवती मंदिर में शुक्रवार को सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरा मंदिर जलकर राख हो गया, जिससे करीब चार करोड़ रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। इस गंभीर प्रकरण को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कोऑर्डिनेटर दलवीर सिंह दानू को घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए भेजा। जहां दलवीर दानू ने मंदिर परिसर का मुआयना किया, ग्रामीणों और मंदिर समिति के लोगों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और नुकसान का आकलन किया।बताते चलें कि इस मंदिर में गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों के लोगों की बड़ी आस्था है। ग्रामीणों ने इस दौरान दलवीर दानू को ज्ञापन सौंपा। वहीं दलवीर दानू ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा हर संभव मदद की जाएगी।
